गोकशी का भंडाफोड़, तीन दबोचे
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू के मोहल्ला कूंगर पट्टी स्थित मकान में गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। मौके से मांस के साथ ही पशु अवशेष और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना चौकी प्रभारी ने मंगलवार शाम सूचना के आधार पर गांव सुजड़ू के मोहल्ला कूंगर पट्टी निवासी आसिफ के मकान पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर चार लोग गोकशी करते मिले, जिनमें से तीन आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। इनमें मकान मालिक आसिफ के साथ ही महताब व शौकीन शामिल हैं। वहीं, चौथा आरोपी आरिफ फरार हो गया। मौके से 80 किलो मांस बरामद किया गया, जिसकी पशु चिकित्सक डॉ नीरज कुमार ने जांच के बाद गोमांस की पुष्टि की। इस पर बरामद मांस को जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा, मौके से कटान के उपकरण और कांटा भी बरामद किया गया। आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।