फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करें सरकार : भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक कार्यालय पर आयोजित पंचायत में तहसील अध्यक्ष चौधरी ईश्वर चंद आर्य ने कहा कि आज किसान भुखमरी की कगार पर है। गन्ने का पिछले वर्ष का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कृषि लागत, ट्यूबवेल का बिल, डीजल, कीटनाशक दवाएं, खाद और बीज की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। चार वर्ष से गन्ने के भाव में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कृषि संबंधित कानून तुरंत वापस लेने, गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित करने, गन्ने का पिछले वर्ष का भुगतान तुरंत कराने, पत्ती व पराली जलाने वाले किसानों को जेल न भेजने, गन्ने का पूरा भुगतान न होने तक किसानों के कनेक्शन न काटने व आरसी जारी न करने की मांग की है। इसमें वरुण त्यागी, विनय कुमार, नियाज, निमा, केहर सिंह, महताब, साकिब, वसीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें