चीन के खिलाफ सख्त निर्णय ले सरकार
मुजफ्फरनगर। चीनी सीमा पर शहीद हुए भारत के जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए अधिवक्ताओं ने भारत सरकार से चीन से व्यापारिक संबंध खत्म करने की मांग की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैंथम हॉल में गलवान घाटी में शहीद कर्नल संतोष सिंह एवं अन्य जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में वक्ताओं ने संकट की घड़ी में देश की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की और साथ ही भारत सरकार से चीन के प्रति सख्त निर्णय लेने के लिए और ठोस कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए भारत उससे अपना समस्त व्यापार प्रतिबंधित करें। श्रद्धांजलि सभा में ओंकार सिंह तोमर, ठाकुर देवेंद्र सिंह, महफूज खां राठौर, रामअवतार सिंघल आदि अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सुनील दत्त शर्मा ,फैयाज हसन त्यागी, सुभाष चंद्र सैनी, विनय राणा, सानुज मलिक, मनु मलिक, सतीश लटियान, फहीम आलम, ईश्वर चंद त्यागी, अनूप राठी, महबूब आलम, शाइम हसन, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, संजीव कुमार, कलीराम, तोसीन अहमद, बुरहान कुरैशी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला बार संघ के उपाध्यक्ष दीपक चौधरी ने तथा संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप कुमार मलिक ने किया।