सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया
मुजफ्फरनगर। भाजपा की केंद्र सरकार के एक वर्ष और प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के अभियान में पार्टी के मंत्रियों और विधायकों ने भी भाग लिया।
जिला अभियान प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, जनपद के पांच विधायकों समेत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पत्र लाखों घरों तक पहुंचाया। इससे पूर्व विभिन्न सामाजिक वर्गों के वर्चुअल सम्मेलन संपन्न किए गए। इस दौरान कोविड -19 से बचाव और सावधानी को कार्यकर्ताओं ने मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष अभियान के तहत परिवार संपर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 11 से 15 जून तक करीब एक लाख तीन हजार 342 घरों में संपर्क किया। इस दौरान संगठन की रचना से 29 मंडल के 303 सेक्टरों के लगभग 2081 बूथों पर परिवार संपर्क अभियान को चलाया गया।