फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार महंगाई रोकने में विफल : रामकिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महंगाई रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मजनूवाला रोड पर बैठक में रामकिशन सैनी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। आलू-प्याज, दालों आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। जिस कारण गरीब ही नहीं मध्यम वर्ग के लोग भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी भष्टाचार को मुद्दा बनाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा के राज में अपराध भी महंगाई की तरह चरम पर है, जबकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। लुकमान त्यागी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता सुरेंद्र पाल त्यागी ने की। संचालन डॉ. संदीप सैनी ने किया। इस मौके पर मिंटू सैनी, डॉ. अफजाल, विपुल चौधरी, सचिन त्यागी, भीम त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें