खतौली। गांव भैसी के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पहली सरकारों ने कार्य बिगाड़ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने देश की हालत बदली है, साथ ही जनपद की हालत भी बदली है। पहली सरकारों के प्रधानमंत्री विदेश जाते थे, लेकिन किसी को पता नहीं चलता था। पीएम मोदी जिस देश में भी जाते है, वहां भारत देश का मान सम्मान होता है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पहले की सरकारों में रोज घोटाले होते थे, भाजपा सरकार में घोटाले नहीं है। भय मुक्त समाज की स्थापना की है। हमारे जिले को रहने लायक बना दिया गया है, जिसमें लोग पूर्ण सुरक्षित है।
संयोजक भाजपा नेता राजू अहलावत ने कहा कि क्षेत्र में बूथ-बूथ, गांव-गांव जाकर भाजपा नीतियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उसके बाद गांव पिपलेहड़ा में 24 लाख 70 हजार की लागत से बनाए गए शमशान घाट तथा पिपलेहड़ा तिगाई तक बनाई गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भी लोकार्पण डॉ. संजीव बालियान ने किया।
अध्यक्षता नरेंद्र प्रमुख जानसठ और संचालन डॉ. सुधीर सैनी ने किया। मौके पर हरीश अहलावत, सुखविंद्र सोम, कार्तिक काकरान, गौरवानंद, अजित चौधरी, बिजेंद्र पाल, विरेंद्र चौहान, हरेंद्र प्रधान राठौर, रूपेंद्र सैनी, अमित जैन, विदेश मोतला, लक्ष्मण सिंह, ऋषिपाल भाटी, अश्वनी शर्मा, सुनील अहलावत पूर्व प्रधान, रजत जैन, श्याम रहेजा, अजय मौजूद रहे।
दिवंगत हुए लोगों के घर पहुंच दी सांत्वना
खतौली। भैसी में आयोजित कार्यक्रम से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने नगर में पहुंचकर पिछले दिनों दिवंगत हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नेमचंद जैन, युवा व्यापारी अभय आरोरा, पुलिस सब इंसपेक्टर अंकित चौधरी के निवासी पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उनके परिवार को सांत्वना दी। मौके पर सुधीर सैनी, मदन छाबड़ा, अमित जैन, प्रताप बाल्मिीकी, प्रमोद शर्मा, मोनू मंगवानी, पुनीत अरोरा, अनुज सहरावत, रविकांत, रोहित मित्त, दर्पण गुप्ता, शिवांश, कुशांक ग्रोवर, अजय भुर्जी, राहुल, रोहित, हरीश सैनी, अश्वनी, मुकेश चंदेल, जतिन जैन आदि शामिल रहे।
खतौली के गांव भैसी में आयेजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR