- शहर की नई मंडी गोशाला में मेला लगाया गया, भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया
- नई मंडी गोशाला में 31 फुट का गोवर्धन बनाया गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के मंदिरों, गोशालाओं और कॉलोनियों में गोवर्धन पूजा की गई। अन्नकूट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। शहर की नई मंडी गोशाला में मेला लगा। विधि-विधान से पूजन किया गया। नई मंडी गोशाला में 31 फुट का गोवर्धन बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
नई मंडी गोशाला में गोवर्धन मेले का आयोजन हुआ। मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। पंडितों ने पूजन कराया। कार्यक्रम में गौरव स्वरूप, भीम सेन कंसल, संजय मित्तल, विनय गोयल, हरिशंकर मूंधडा, श्याम सिंह सैनी मौजूद रहे। विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर यज्ञ हवन कर औजारों की पूजा करके अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। यज्ञ पुरोहित पंडित अरविंद धीमान व यज्ञमान राजीव धीमान रहे। यज्ञ में मुख्य रूप से आहुति देने वाले जगदीश पांचाल, मुकेश धीमान, देशपाल पंचाल, ओमप्रकाश धीमान, योगेंद्र धीमान, मास्टर ओम सिंह धीमान, वेद प्रकाश धीमान, लोकेश पांचाल, गोपाल पांचाल, मनोज धीमान, सुनील धीमान, महावीर पांचाल, धैर्यकांत कांत, बंटी धीमान, नितिन पांचाल, गिरजेश पांचाल, शेरपाल पांचाल बाबूराम पांचाल, पंकज धीमान, तेजपाल पांचाल, नरेश पांचाल, नंदकिशोर पांचाल मौजूद रहे।
जानसठ रोड पर ओम पैराडाईज में वैदिक पुत्री पाठशाला की छात्राओं ने प्राचार्या संगीता चौधरी के नेतृत्व में गोवर्धन बनाया और बाद में सभी छात्राओं ने काॅलोनीवासियो के साथ गोवर्धन की पूजा की। इसके साथ ही भंडारा आयोजित किया गया। अजय अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, डॉ. एनबी नैथानी, नीरज गोयल, गोपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। एसडी कॉलेज मार्केट झांसी की रानी में भगवान शंकर के मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। विरेंद्र अरोरा, भानु प्रताप, राकेश कंसल, अचिन कंसल आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म सभा में अन्नकूट का पर्व धार्मिक विधि विधान से आयोजित किया गया। अध्यक्ष दीपक मित्तल, सचिव सतीश गर्ग एवं साधूराम गर्ग आदि रहे। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ शनिधाम के प्रांगण में तथा शामली रोड स्थित सत्संग भवन में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारों का आयोजन हुआ। पटेलनगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मनीष चौधरी, केपी चौधरी, विकल्प जैन ने गोवर्धन की पूजा अर्चना व आरती करके कार्यक्रम को आरंभ किया। अमित तिवारी, शुभम गोयल, नरेश गोयल, अनुराग गोयल, मनीष सिंघल, प्रदीप गुप्ता, चिराग महेश्वरी, राकेश रस्तोगी, संजय शर्मा अभिनव गोयल, अंशुल शर्मा, नमन गोयल आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल, महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवंश उत्थान सोसाइटी, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फ़रनगर ने राजवंशी धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, सुनील तायल, ममता बालियान, ऋतु त्यागी, ललित, आशीष त्यागी, विक्की चावला, धर्मराज यादव, कुलदीप गोयल, अनिल लोहिया, दीपक बंसल आदि मौजूद रहे। आयोजक शलभ गुप्ता, दीपक मित्तल सर्राफ, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवी गोयल आदि शामिल रहे।