फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तितावी में फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे वाहन

Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पानीपत खटीमा हाईवे के बीच खड़ा खंभा
विज्ञापन
- एक तरफ हाइट गेज लगाकर निकाले जा रहे वाहन
विज्ञापन


फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण का निर्माण चल रहा है। तितावी में फ्लाईओवर पर रोके गए वाहनों का आवागमन फिर से शुरू करा दिया गया है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ हाईट गेज लगाए गए हैं।
तितावी में बनाए गए बाईपास के फ्लाईओवर पर वाहनों को रोक दिया गया था। ओवर लोडेड वाहन अधिक ऊंचाई के साथ फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। वाहनों के हाईटेंशन लाइन से टकराने का खतरा था। इसी वजह से यहां हाईट गेज लगाने के लिए करीब एक माह तक वाहनों का आवागमन रोका गया। फ्लाईओवर के दोनों तरफ करीब साढ़े चार मीटर ऊंचाई पर गेज लगा दिया गया है। अब मानक से अधिक ऊंचाई के वाहन फ्लाईओवर के बजाए सर्विस रोड से गुजर रहे हैं। पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना के आबादी क्षेत्र में निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण से यहां पर धूल उड़ती रहती है। निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग ग्रामीणों ने की है। निर्माण के चलते यहां वाहनों का डायवर्जन कर एक ही साइड से निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी चौराहे से कूकड़ा चौक तक सड़क का निर्माण

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गों में शामिल मंडी चौराहे से लेकर कूकड़ा चौक तक की सड़क का निर्माण हो गया है। यहां सड़़क निर्माण से गणपति धाम मंदिर, नवीन मंडी स्थल, कूकड़ा, अलमासपुर जाने वालों को लाभ होगा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों में शामिल मंडी चौराहे से गणपति धाम मंदिर से होते हुए कूकड़ा चौराहे तक जाने वाला मार्ग बन गया है। यह सड़क लंबे समय से खराब चली आ रही थी। नवीन मंडी स्थल पर सब्जी आदि सामान लेने जाने वाले शहर के अधिकतम लोग इसी मार्ग से जाते है। यही सड़क कूकडा और अलमासपुर को नईमंडी से सीधे जोड़ती है। इस मार्ग पर हर समय आवागमन रहता है। इसी कारण यह पूरा मार्ग एक बाजार के रूप में बदल गया है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपतिधाम मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। सड़क के बन जाने से इस मार्ग से गुजरने वाले सभी लोगों को सीधा लाभ होगा। पालिका ने निर्माण कराया है। ईओ हेमराज ने बताया कि शहर के सभी मुख्य मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। जो मार्ग अभी बचे हैं उनका भी जल्द ही निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें