फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पर्व मनाया, 56 भोग लगाए

विज्ञापन
बचन सिंह कालोनी में गोवर्धन पर्व पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गोवर्धन पर्व मनाया, 56 भोग लगाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव में रविवार को गोवर्धन पर्व मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक यह पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से परंपरागत ढंग से मनाया गया। गांव में घरों में गोबर से गोवर्धन बना कर शाम को पूजन हुआ। शहर के मंदिरों में भी गोवर्धन भगवान को 56 भोग लगाए गए।
रविवार को गांधी कॉलोनी स्थित गोलोकधाम में गोवर्धन पर्व मनाया गया। करीब सात फीट के गोवर्धन की सुबह प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में पवन छाबड़ा, सतीश सेठी, राजेश रहेजा, सुमित छाबड़ा, सुरेश, हरिशंकर भोला, कार्तिक, दिनेश खत्री, अभिषेक छाबड़ा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

भोपा रोड पर प्रसाद वितरित किया
मुजफ्फरनगर। गोवर्धन पर्व बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना तथा भोग लगाने के उपरांत भोपा रोड स्थित सिद्धबली पेपर मिल पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी भीम कंसल, रघुराज गर्ग, अनिल तायल, अनिल गर्ग ने अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। बचन सिंह कॉलोनी में प्रधानपति एवं भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर गोवर्धन पूजा हुई। पंडित रामचंद्र मिश्रा ने गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की। सरवट की प्रधान उषा शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, सोहनबीर सिंह, सतीश शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, भंवर सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, पीके शर्मा, हरपाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा, राजेंद्र धीमान आदि मुख्य रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर अन्नकूट का प्रसाद भी वितरित किया गया।
अन्नकूट का आयोजन
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी की ओर से महावीर चौक पर भगवान गोवर्धन की पूजा कर अन्नकूट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने गोवर्धन पर्व के विषय में बताया। सभी को पर्व की बधाई दी। सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोयल और प्रदेश महामंत्री आलोक अग्रवाल ने आभार जताया। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता, गौरव स्वरूप, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मित्तल, पूर्व प्रधानाचार्य एसके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना काल का रहा असर
मुजफ्फरनगर। इस बार गोवर्धन पर्व पर कोरोना काल का असर रहा। मंदिरों में सूक्ष्म आयोजन हुए। नई मंडी गोशाला में प्रतिवर्ष करीब 30 फीट का गोवर्धन बना कर बड़ा आयोजन होता था, जो इस बार कोरोना के कारण नहीं हो सका।

गोलोकधाम मंदिर में गोवर्धन पर्व मनाती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें