फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में लुट गई... फोन पर शुरू हुई बात, शादी की कसमें और वादे, पांच लाख खाते में डलवाए, फिर फोन बंद

Tue, 17 Sep 2024 07:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

एक युवक ने न जाने कौन सा जादू चलाया कि फोन पर ही युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी भी कर डाली। 
विज्ञापन
युवती से फोन पर बातचीत करना पड़ा महंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती को मुंबई के एक अनजान युवक ने फोन पर ही प्रेमजाल में फंसाकर पांच लाख दस हजार रुपए ठग लिए। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को मुंबई के एक अनजान युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती की शादी के लिए घर में नकदी रखी थी। युवक ने मीठी-मीठी बातों में फंसाकर और शादी का झांसा देकर 5.10 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। सोमवार को जब रुपयों की जरूरत हुई तो रुपये गायब थे।
विज्ञापन

युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिछले दो माह से मुंबई निवासी एक युवक से सोशल मीडिया पर बात कर रही थी। युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। युवती ने घर में रखे रुपए उठाकर जनसेवा केंद्र पर जाकर उक्त युवक के बताए खाते में डलवा दिए। युवती के पिता ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर युवक का फोन नंबर बताते हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवक का फोन बंद आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें