जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग से गुजरता हरियाणा सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन की कॉपी दिखाता श्र?
- फोटो : KHATAULI
रजिट्रेशन कराए, घर भेजने की व्यवस्था नहीं की
जानसठ। प्रवासी श्रमिकों के हरियाणा सरकार ने उनको घर भेजने के लिए रजिट्रेशन करा दिए गए थे। दस दिन तक उनको अपने सुरक्षा में रखा गया, लेकिन घर भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसलिए वे साइकिल खरीदकर अपने घर के लिए निकल पड़े।
यमुनानगर से बिहार के मुजफ्फरपुर अपने घर जा रहे साइकिल सवार भगवान सहाय, नारायण यादव ने बताया कि यूपी बॉर्डर पर पहुंचने पर प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। इसलिए वे साइकिल से अपने घर जा रहे हैं। इन्होंने बताया कि उनके बहुत से साथी साइकिल द्वारा अपने घर भूखे प्यासे निकल चुके हैं। उनको रास्ते में प्रशासन की ओर से न तो कोई खाना दिया गया और न ही उनको घर भेजने की व्यवस्था की गई। इन मजदूरों ने बताया कि उनके साथ अन्य श्रमिकों के हरियाणा सरकार ने रजिस्ट्रेशन किए थे, हरियाणा प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि उनको बसों के द्वारा घर भेजा जाएगा। इसके बावजूद उनकी कोई सहायता नहीं की गई।