संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। भोपा में चोरों ने जनरेटर, ट्रैक्टर मरम्मत करने की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। उधर, घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने थाने पर प्रदर्शन किया।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी फुरकान अहमद की भोपा में जनरेटर, डेकोरेशन, ट्रैक्टर रिपेयर की दुकान है। फुरकान अहमद ने बताया कि बुधवार रात में चोरों ने उसकी दुकान से अल्टरनेटर, पंखे, 70 हाई मास्ट लाइट, बैटरी आदि चोरी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
घटना का पता चलने पर दर्जनों व्यापारी व ग्रामीण थाने पर पहुंचे। यहां पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए चोरी के खुलासे की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद वे वापस लौटे। सीओ भोपा देवव्रत बाजपेयी का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।