फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर वसूली अब नहीं

विज्ञापन
पुलिस लाईन में पत्रकारवार्ता में सुशासन सेवा अभियान की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर होने वाली अवैध वसूली के साथ ही किसी भी तरह की असुविधा से आमजन को बचाने के लिए एसएसपी ने जिले में सुशासन सेवा अभियान की शुरूआत की है। एसएसपी ने वेरीफिकेशन से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत करने के लिए जीरो ड्रग्स अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9690112112 को ही सेवा अभियान के लिए रजिस्टर किया है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन सभागार में सुशासन सेवा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पासपोर्ट वेरीफरिकेशन से जुड़ी सेवाओं को अब पूरी तरह से पारदर्शी किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली के साथ ही आवेदक को कई बार परेशान किए जाने से संबंधित शिकायतें मिलती रहीं हैं। इसके मद्देनजर अब पासपोर्ट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी किया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति से अब पासपोर्ट वेरीफिकेशन को लेकर अवैध वसूली की मांग की जाती है या फिर उन्हें किसी भी तरह से परेशान किया जाता है तो आवेदक हेल्पलाइन नंबर 9690112112 पर कॉल कर शिकायतें दर्ज करा सकता है। एसएसपी ने बताया कि सुशासन सेवा अभियान को भी जीरो ड्रग्स अभियान के हेल्पलाइन नंबर से ही जोड़ा गया है, ताकि आमजन को एक ही नंबर पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
पांच सौ से दो हजार तक होती थी अवैध वसूली
मुजफ्फरनगर। पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर आमजन से जनपद में बड़े पैमाने पर अवैध वसूली होती थी। संबंधित कर्मचारी द्वारा पांच सौ से दो हजार रुपये तक वसूली की जाती थी। यह भी कड़वी सच्चाई है कि इसी शुल्क से जनपद के कई थानों में होने वाले ऊपरी खर्च को मैनेज भी किया जाता था। पासपोर्ट वेरीफिकेशन से होने वाली मोटी कमाई के चलते कुछ थानों में तो इससे संबंधित कुर्सी को अपने पास रखने के लिए पुलिसकर्मियों में होड़ तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें