सीकरी में गोकशी का भंडाफोड़, आरोपी फरार
भोपा। गांव सीकरी के जंगल में हो रही गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके से 1.20 क्विंटल मांस, पशु अवशेष, बाइक व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीकरी के जंगल में बुधवार सुबह गोकशी किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम को देख गोकशी कर रहे चार आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। मौके से पुलिस ने 1.20 क्विंटल मांस के साथ ही पशु अवशेष, एक बाइक और कटान किए जाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें नसीम उर्फ टांडिया, नदीम व राहत अली निवासीगण गांव सीकरी और कुरबान निवासी गोधना, पुरकाजी शामिल हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।