फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें बेटियां : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें बेटियां : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत कलक्ट्रेट में डीएम ने डिग्री कॉलेज की छात्राओं को आमंत्रित किया। छात्राओं को बताया कि बेटियों का भी बेटों के बराबर ही महत्व है। वह अपने आपको कमजोर न समझें।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि बेटियां अपनी बात कहना सीखें। चुप रहकर अपनी बात को नहीं दबाएं। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ना है। डीएम ने एक-एक कर छात्राओं के विचार भी जाने। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रथम तीन बालिकाओं को अगले कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जनपद के प्रत्येक सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका सुरक्षा, समानता, कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप एवं बालिका शिक्षा इत्यादि के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए निबंध, चित्रकारी, पेंटिंग एवं दीवार पेंटिंग इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रत्येक विद्यालय से प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रथम तीन बालिकाओं को अगामी कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रोबेशन विभाग से जुड़े अधिकारी सभी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें