फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चों को प्यार के साथ जरूर दें संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लघु नाटिकाओं, गीत, कविताओं के जरिए बच्चों ने मां के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने कहा कि बच्चों को प्यार करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारित करना भी हमारा कर्तव्य है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डाॅ. रेखा सिंह, डाॅ. मिताली गोयल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन और प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले सैनिकों, उनकी माताओं को भी नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा नबा, दीप्ति, ख्वाहिश, नीलांशी, अवनी, वैष्णवी, साम्राध्या, निहारिका, नव्या, आराध्या सोनकर, आराध्या, अक्षिता, विनम, स्तुति, आराध्या कश्यप, आरोही, इष्टी और आराध्या चौधरी ने गीत पर प्रस्तुति दी। जूनियर सेक्शन में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने भी मां के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें