मंसूरपुर थाने में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते सीओ आशीष प?
- फोटो : KHATAULI
बालिकाओं का सम्मान किया गया
मंसूरपूर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंसूरपुर थाना परिसर में सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र की बालिकाओं को गुलदस्ते तथा अन्य उपहार देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बालिकाओं से कहा कि वे निडर होकर अपनी समस्या परिजनों, गुरुजनों तथा पुलिस को बताएं। सभी बालिकाएं सोशल साइट्स का कम से कम प्रयोग करें। इस अवसर पर सभी बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अंशिका दीक्षित, प्रशंसा शर्मा, रिया, सिया चौहान, चारु, कविता आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
छात्राओं को किया सम्मानित
भोपा। बालिका दिवस पर स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किया। साथ ही मिशन शक्ति के तहत बाल मनोविज्ञान के संदर्भ में समझ विकसित कराने के विषय में अध्यापिकाओं ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश शिवाच और संचालन प्रियंका द्वारा किया गया।