सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कलात्मक योग प्रस्तुति देती हुई छात्राएं स्रोत शिक्षा विभाग
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बालिकाओं कलात्मक और पारंपरिक योग में दमदार प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंडलीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य आदित्य सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोच डॉ. राहुल कुशवाहा ने बताया कि कलात्मक योग में अंशिका भारती, कलश अग्रवाल, सलोनी, वर्षा, काव्य, वंशिका का चयन किया गया। आर्टिस्टिक पेयर के लिए अंशिका और तनिष्का को चुना। बालक वर्ग में ट्रेडिशनल योग में कुणाल, पृथ्वीराज, आर्टिस्टिक सिंगल में कुणाल, शौर्य वर्मा, तरुण कुमार, कार्तिक का चयन हुआ। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में निर्णायक मंडल में मनवीर सिंह, हिमांशु कुमार, आशीष कुमार एवं आरती कश्यप शामिल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, दीपक बालियान, गया प्रसाद, दिनेश कुमार, संत कुमार आदि मौजूद रहे।