फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो बैलेंस पर खुलेंगे बालिकाओं के खाते

विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद समिति के पदाधिकारी व ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना परिसर में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल ने कहा कि उनके बैंक में सभी बालिकाओं व महिलाओं के खाते जीरो बैलेंस पर खुलेंगे। उन्होेंने कहा कि उनके बैंक में सावधि जमा पर दूसरे बैंकों की अपेक्षा अधिक ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि हमें लड़का व लड़की में फर्क नही समझना चाहिए। बालिकाएं ऊंचे पदों पर पहुंचकर माता-पिता को गौरवांवित कर रही हैं। दिनेश बालियान, समिति की सचिव रविता मलिक, संचालक निर्मला देवी व शारदा त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए। कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल में भी मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के बीच मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विशेष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को फूल माला पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक अकबर अली, सोमदत्त शर्मा, मुनेश देवी, शालिनी, कोमल व नेहा आदि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें