फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हत्या के आरोप में प्रेमिका गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। मेरठ में बुलाकर प्रेमी युवक की हत्या के मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रेमिका सविता को जेल भेज दिया। सुनियोजित साजिश का मुख्य अभियुक्त फरार है। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश है। मेरठ जनपद में उसे गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव के दधेडू कलां निवासी अजय (21 वर्ष) को 13 नवंबर को मेरठ के अख्तियारपुर गांव में बुलाकर महिला सविता ने पति बिरजू उर्फ ब्रजपाल एवं मुंह बोला भाई बताने वाले राजवीर के साथ मिलकर गला दबा दिया। उसके बाद शव को राजवीर के मकान के पास ईख के खेत में चार दिन दबाए रखा। लेकिन 18 नवंबर को शव को अख्तियारपुर-समौली में सूखी पड़ी काली नदी में दबा दिया था। मोबाइल फोन के जरिए पुलिस के हाथ आरोपियों की गर्दन तक पहुंचे। दो दिन पूर्व पुलिस से मृतक युवक की प्रेमिका सविता का उठा लिया और उसकी निशानेदही पर शनिवार को शव को दौराला क्षेत्र में नदी से बरामद कर लिया। महिला के नामजद पति ने आठ दिन पूर्व आत्महत्या कर ली थी। घटना को अंजाम देने में मुख्य आरोपी राजवीर की पुलिस को तलाश है। थानाध्यक्ष ने बताया मेरठ में कई ठिकानों पर दबिश दी है। वह जल्द पुलिस गिरफ्त में आ जाएगा। महिला को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें