फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेमी की सगाई में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। प्रेमी की सगाई का कार्यक्रम होते देख पड़ोस की रहने वाली युवती ने मेहमानों के सामने ही युवक को प्रेमी बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद सगाई करने आए मेहमान खाली वापस लौट गए। युवती ने बदमाशों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस को फोन कर दिया लेकिन असलियत जानकर लौट गई। देर शाम तक दोनों पक्ष के लोग थाने पर मौजूद थे।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव का है। एक युवती का अपने ही पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युवक ने कुछ दिनों पूर्व युवती से निकाह करने से इंकार किया तो दोनों में बात इतनी बिगड़ी कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया और प्रेमी को जेल भी जाना पड़ा।
बृहस्पतिवार को युवती के प्रेमी और उसके छोटे भाई की सगाई का कार्यक्रम था। जैसे ही युवक के घर पर मेहमान आए तो युवती को इसकी भनक लग गई। उधर, सगाई की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान युवती प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। सगाई करने आए मेहमानों के सामने हंगामा करते हुए उसने युवक को अपना प्रेमी बताते उससे खुद शादी करने की बात कहने लगी। उस समय तो किसी तरह युवती को समझा बुझाकर उसके घर भेज दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही युवती ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ बदमाश आए हुए है जिससे उसकी वह उसके परिवार को जान का खतरा है। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां सगाई करने आए मेहमानों से पूछताछ कर वापस लौट गई। हंगामा देखकर मेहमान खाली हाथ वापस लौट गए और सगाई की सारी तैयारी धरी रह गई। मामलों को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां देर शाम तक दोनों ओर से आरोप प्रतिरोप जारी थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। युवती व प्रेमी युवक सहित दोनों पक्षों के लोग थाने पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें