वहीं आनन-फानन घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे।
आरोपी प्रशांत ने कंप्यूटर सेंटर से डीएमटी और टेली का कोर्स किया था, जोकि साल 2022 में पूरा हो गया। बताया गया कि आरोपी तभी से शिक्षिका से बात करने का प्रयास करता था। बृहस्पतिवार को भी वह सेंटर में पहुंचा और कोर्स का फिर से अभ्यास करने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को पहुंच कर उसने वारदात को अंजाम दे डाला। उधर, पुलिस ने आरोपी प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी शादीपुर को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार