फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शायोनी की कला देख मोहित हुईं छात्राएं, मंच पर जाकर किया नृत्य

विज्ञापन
नगर पालिका इंटर कालेज में भरतनाट्यम की प्रस्तुति देती सयानी चक्रवर्ती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नगर पालिका और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुआ स्पिक मैके कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके की ओर से नगर पालिका और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में भरतनाट्यम कलाकार शायोनी चक्रोबर्ती ने अपनी कला से छात्राओं का मन मोह लिया। नृत्यांगना ने भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों को मौखिक और भाव के साथ विस्तृत रुप से समझाया।
नगर पालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमित्रा सिंह, स्पिक मैके की कोआर्डिनेटर कंचन प्रभा शुक्ला, डॉ. सोहन पाल, सुनील शर्मा और भारत भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्राओं ने शायोनी चक्रोबर्ती के साथ मंच पर नृत्य करते हुए कई कलाएं सीखीं। इस मौके पर राजेश कुमारी, डॉ. कुसुम त्यागी, विजय शर्मा, रजनी गोयल, कुसुमलता और शैली रंजन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में भी शायोनी चक्रोबर्ती ने अर्द्धनारीश्वर और राधा कृष्ण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या कुसुमलता ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत को शिक्षा के माध्यम से युवा पीढ़ी में संजोकर रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने बहुत जरुरी है। इससे छात्राओं को नई ऊर्जा मिलती है। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सिंह ने किया। इस मौके पर बृजेश कुमार, राजेश कुमारी, रजनी गोयल, सुमित्रा सिंह, स्पिक मैके की सदस्य डॉ. गरिमा मित्तल, डॉ. मृदुला मित्तल, भावना सिंघल और नीति मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महेशाराम ने प्रस्तुति देकर भावविभोर किया
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में स्पिक मैके की ओर से आयोजित राजस्थानी लोक संगीत एवं गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थानी लोक संगीत कलाकार महेशाराम, डॉ. आरएम तिवारी, वीके जैन, रजनीश कुमार, पंकज धीमान, अभिनव, सागर, रीटा दहिया और प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन रजनी शर्मा ने किया। कलाकार महेशाराम एवं उनके सह-कलाकार तेजाराम, मुल्तान खान, रामूराम, गोपाल इनखीया, छगनाराम और सत्तार खान द्वारा ‘मेरा सतगुरु आंगन आया, प्यारे गजानंद, छोटी-छोटी गैय्या-छोटे-छोट ग्वाल, पधारों म्हारे देश रे’ की शानदार प्रस्तुति देकर भावविभोर कर दिया। इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार, प्रिया, अशोक कुमार, मुनेश देवी, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें