14द्वठ्ठद्दष्द्ध01ड्ड एवं 01ड्ढ-चरथावल अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में धमाल मचाया
चरथावल। विधान परिषद सदस्य (स्नातक) दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि समाज और राष्ट्र का चहुंमुखी विकास और उत्थान बेटियों की शिक्षा पर टिका है। उन्होंने छात्राओं को पुरस्कृत किया। एनएसएस कैंप में हिस्सा लेने से राष्ट्र सेवा का जज्बा पैदा होता है। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एमएलसी दिनेश गोयल ने ग्रामीण अंचल की बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन और कुपोषण से बचने के लिए उच्च शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से स्वावलंबी बनकर समाज में रोजगार के संसाधन बढ़ते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए योजनाएं संचालित की है। उनका सदुपयोग करें। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि छात्राएं बुलंद इरादों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। संकोच करने से कामयाबी नहीं मिलती। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि लड़कियां दुनिया में हर मुकाम को पा रहीे हैं। मंजिल पाने का संकल्प लेना होगा। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विनर छात्राओं अमरीन और तजीन आदि को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन प्राचार्या डॉ. अनीता रानी ने किया। कॉलेज अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश गर्ग, प्रबंधक विनोद सिंघल, संदीप कंसल, भाजपा नेता मनीष गर्ग, सुशील सिंघल, आदेश गर्ग, अमित बंसल, दिनेश बंसल, अजय वर्मा, मनोज कंसल, अनिल गर्ग, मांगेराम, संजय शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी सरिता रानी ने आगंतुकों का आभार जताया।
14द्वठ्ठद्दष्द्ध01-चरथावल अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में छात्रा को पुरूस्कृत करते एमएलसी दिनेश ग?- फोटो : MUZAFFARNAGAR