शिया समुदाय ने वसीम रिजवी के बयान की निंदा की
मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव तिस्सा में शिया समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी के बयान की निंदा करते हुए उनका पुतला फूंका।
ककरौली क्षेत्र के गांव तिस्सा में शिया समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वे बार-बार समाज में इस्लाम व मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। इस बार पवित्र कुरान के खिलाफ बयान देकर वसीम रिजवी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी। शिया समुदाय वसीम रिजवी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इसी दौरान शिया समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी का पुतला फूंकते हुए उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मौलाना गजन्फर अब्बास, मौलाना कासिम अब्बास, मौलाना अनीश, जावेद अब्बास, नासिर, सरफराज, अली केसर हुसैन, अली रईस अब्बास, अकबर हकीम, मोहम्मद हैदर, एहसान अली आदि शामिल रहे।