द्वारिका सिटी में गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित यज्ञ में प्रतिभाग करते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। द्वारिका सिटी में गायत्री परिवार एवं शुकताल ट्रस्ट द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन करते हुए सोहनवीरी देवी द्वारा बताया कि यह यज्ञ मानव मात्र के कल्याण तथा वातावरण की शुद्धता के लिए किया जा रहा है।
समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं व्यसन उन्मूलन तथा पर्यावरण संरक्षण के निहित उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए वैदिक यज्ञ के माध्यम से शुद्ध मंत्र उच्चारण के द्वारा गायत्री परिवार के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रवचन, संगीत एवं कर्मकांड का सुरम्य वातावरण स्थापित किया गया। इस यज्ञ में स्थानीय व्यक्तियों ने सपरिवार भाग लिया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के आशीष मिश्रा, शारदा मिश्रा, मनोज शर्मा, सचिन वर्मा, नवीन बालियान, शुभम त्यागी, शिवम एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन मंडल में द्वारिका सिटी के जनेश्वर दयाल बंसल, राजेश्वर दयाल बंसल, अजय बंसल, अक्षय बंसल, आशीष चौधरी, विशाल दीक्षित, चंदना दीक्षित एवं अमित वत्स आदि का सहयोग रहा।