फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अग्निवीर भर्ती के पहले दिन दौड़ेंगे गौतमबुद्धनगर व शामली के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में 22 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। जो आठ सितंबर तक चलेगी। मेरठ आर्मी रिक्रूटमेंट टीम ने तैयारी शुरू की है। 14 दिन चलने वाली भर्ती में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लगभग 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। रोजाना एक हजार युवा दौड़ेंगे। आर्मी की इंटेलीजेंस व पुलिस की दलालों व नशा कर पहुंचने वालों पर पैनी नजर रहेगी। फर्जी कागजात वालों को पुलिस को सौंपा जाएगा। अभ्यर्थी दलालों पर भरोसा न करें। पहले दिन गौतमबुद्धनगर व शामली जनपद के अभ्यर्थी दम दिखाएंगे।
विज्ञापन



मंगलवार को कर्नल सत्यजीत बेवले ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि 22 अगस्त से आठ सितंबर तक चलने वाली भर्ती में 13 जिलों के 17 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। 63 हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 17 हजार अभ्यर्थी पास हुए हैं। उनकी टीम भर्ती पूरी कराने के लिए पहुंची है। भर्ती के दौरान बाहरी लोगों की स्टेडियम और नुमाइश मैदान में आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में शारीरिक परीक्षण आदि कार्य होगा। बरसात के दौरान स्टेडियम में कीचड़ के मददेनजर नुमाइश ग्राउंड में बने पक्के ट्रैक पर अभ्यर्थियों को दौड़ाया जाएगा।
-
इनसेट-
दलालों के चक्कर में न फंसें
उन्होंने कहा कि भर्ती में शामिल होने वाले युवक दलालों के चक्कर में न फंसें। दलालों पर भरोसा न करें। सेना की इंटेलीजेंस व पुलिस की दलालों पर विशेष नजर रहेगी। अभ्यर्थी केवल अपनी मेहनत पर विश्वास करे। सफलता हासिल होगी क्योंकि भर्ती में गलत होने की कोई गुंजाइश नही है। इस दौरान जनरल ड्यूटी, क्लर्क, एकेटी, तकनीकी और ट्रेडमैन जैसे पदों के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन


-
युवाओं को दी यह सुविधा
कर्नल ने बताया कि इस बार भर्ती में नियम में कुछ बदलाव किया गया है। पहले दौड़ के लिए दो ग्रुप बनते थे। पहला ग्रुप 5 मिनट 13 सेकेंड, दूसरा ग्रुप 5 मिनट 16 सेकेंड की दौड़ का बनता था। इस बार चार ग्रुप बनाए हैं। तीसरा ग्रुप 6 मिनट व चौथा ग्रुप 6 मिनट 15 सेकेंड वाला बनाया है। 6 मिनट 15 सेकेंड वाले ग्रुप में पास होने वाले अभ्यर्थी का भी चयन होगा।एक अभ्यर्थी दो कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकता है। ट्रेडमैन में आठ व कक्षा दस पास अभ्यर्थी भी शामिल होगा। 22 अगस्त से पांच सितंबर तक दौड़ होगी। 6, 7 व 8 सितंबर को मेडिकल और बाकी कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन


इनसेट-
इन तारीखों में होगी इन जिलों व तहसील के अभ्यार्थियों की भर्ती-



22 अगस्त को गौतमबुद्धनगर के दादरी, गौतमबुद्ध नगर, जेवर व जनपद शामली के कैराना, ऊन व शामली।


23 अगस्त को बिजनौर, नगीना, धामपुर, चांदपुर



24 अगस्त को नजीबाबाद व बागपत, बड़ाैत, खेखड़ा


25 अगस्त को सहारनपुर, बेहट, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान व बुलंदशहर के खुर्जा


26 अगस्त को बुलंदशहर के सिकंदराबाद, डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर



27 अगस्त को स्याना व बुलंदशहर



29 अगस्त को अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, नौगांवा सादात व रामपुर, शोर, टांडा, बिलासपुर, शाहबाद मलिक


30 अगस्त को मुरादाबाद, बिलारी, ठाकुरद्वारा, कैंथ व गाजियाबाद, मोदीनगर, लोनी



31 अगस्त को हापुड़, गढमुक्तेश्वर, धौलाना व मेरठ के सरधना



01 सितंबर को मवाना व मेरठ




02 सितंबर को मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ



03 सितंबर को अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, शामली, रामपुर, गाजियाबाद व हापुड़ निवासी अभ्यर्थियों की तकनीकी भर्ती



04 सितंबर को सभी जिलों के आठवीं व 10वीं पास ट्रेडमैन के लिए तकनीकी भर्ती



05 सितंबर को सभी जिलों के रहने वाले अभ्यार्थियों की क्लर्क व एसकेटी भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें