फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दूसरे दिन भी नहीं हुआ कूड़ा कलेक्शन, हड़ताल रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो माह का वेतन भुगतान न किए जाने का आरोप लगाते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को भी घरों से कूड़ा एकत्र नहीं हो सका। गाड़ियां यार्ड में ही खड़ी रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एमआईटूसी के प्राइमरी सेक्शन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य करने वाले वाहन चालक, सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारियों ने दो माह का वेतन न मिलने की बात करते हुए हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों ने कूड़ा वाहनों का चक्का जाम कर दिया था। वेतन दिए जाने तक काम नहीं करने की चेतावनी भी दी थी। कंपनी अधिकारियों ने आशा व्यक्त की थी कि बुधवार से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। लेकिन बुधवार को भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हुआ।

कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां भोपा रोड पर बनाए गए यार्ड में ही खड़ी रहीं। एमआइटूसी कंपनी प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। बुधवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। उन्होंने आशा जताई कि बृहस्पतिवार को हड़ताल समाप्त हो जाएगी और कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें