मुजफ्फरनगर। रविवार को शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और महिला क्लबों में गरबा और डांडिया नृत्य के कार्यक्रम आयोजित हुए। माता रानी के भजनों और लोकगीतों पर जमकर हुए नृत्य ने सभी का मन मोहा।
एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में ‘नवरात्रि बीट्स’ पर मां-बेटी ओर छात्रों ने शानदार प्रस्तुति देकर त्योहार की छटा बिखेरी। मंच पर कुल 10 सोलो और ग्रुप डांस परफॉर्मेंस माहौल को उत्साह और भक्ति से भर दिया। अभिभावकों ने डांडिया में पूरे जोश भाग लिया। डीजे की पर बजती धुनों पर गरबा का आनंद लिया। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बताया कि इस अवसर पर मेटामॉरफोसिस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजन में कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल, रश्मि रस्तोगी समेत सभी शिक्षक शामिल रहे।
मां दुर्गा के नौ रूपों की नृत्य से की आराधना : जानसन रोड स्थित सुरेंद्रनगर कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में धमाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की नृत्य कर आराधना की। सोसायटी की अध्यक्ष डोली बंसल ने बताया की माता के नवरात्र शुक्ल पक्ष में आते हैं। माता को गरबा नृत्य अत्यधिक पसंद है। यह भी भक्ति का एक तरीका है। आयोजन में मिनी गोयल, शालिनी अग्रवाल, मधु त्रिपाठी, शिखा जैन, श्रद्धा अग्रवाल, रीना गोयल, स्वाति मित्तल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहीं। उधर, श्रीराम दरबार में मां भारती मातृशक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया नृत्य किया। आयोजक अमिता शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जाता है। इस मौके पर पूजा द्विवेदी, स्नेहा मित्तल, वैदही शर्मा आदि शामिल रहीं।
छठे नवरात्रि पर मां कात्यायनी की पूजा अर्चना : शारदीय नवरात्र के छठे दिन गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों और घरों पर मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा हुई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। सुबह के देवी पूजन में विनोद कक्कड़ और शाम की विशेष आरती में राकेश ढींगड़ा ने भाग लिया। रात्रि भजन संध्या में अंबाला से आई चन्नप्रीत चन्नी एंड पार्टी ने समधुर भजन सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध किया। आयोजन में अध्यक्ष राकेश सहगल, महामंत्री दिनेश सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष प्रिंस अनेजा, उपाध्यक्ष सुभाष चंद अरोड़ा, राजीव कांत कुमार, हरीश, विपिन फुटेला आदि शामिल रहे।
श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे एकादश कुण्डीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं की कतार लगी। यज्ञ में प्रतिदिन 11 विवाहित जोड़े भाग ले रहे हैं। यह अनुष्ठान दो अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान सोमप्रकाश कुच्छल, हरिशंकर तायल, रजत गोयल, नितिन संगल, रजत राठी, विनोद राठी आदि शामिल हुए।
सुरेंद्रनगर कॉलोनी के शिव मंदिर में धमाल सोसाइटी की महिलाएं डांडिया उत्सव में मां दुर्गा के नौ