फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गैंगस्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश के विरुद्ध उत्तराखंड सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से खतौली निवासी गैंगस्टर अफजल घायल हो गया। बदमाश के विरुद्ध उत्तराखंड सहित कई थानों में हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर आदि के आधा दर्जन मुकदमे कायम हैं।
विज्ञापन



सीओ भोपा डॉ़ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस मोरना-भोपा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बुलेट पर आया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह गांव ककराला आईटीआई कॉलेज रजबहे की पटरी की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए छछरौली के जंगल में उसे घेर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अफजल निवासी खतौली बताया। एक बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। बदमाश के विरुद्ध उत्तराखंड, नोएडा, दादरी आदि में चोरी, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर के गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मंगलोर से गैंगस्टर का आरोपी भी है। सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें