फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला प्रोफेसर से लूटा मोबाइल बरामद, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसका साथी फरार हो गया। आरोपी से डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर से लूटा मोबाइल व तमंचा, बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि देर शाम पुलिस टीम अंडरपास की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। जो रुकने का इशारा करने पर भी नही रुके। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा फरार हो गया।
घायल आरोपी तितावी के गांव काजी खेडा निवासी गोल्डी उर्फ विजय मलिक है। उसका साथी अमित फरार हो गया। उसे पुलिस तलाश रही है। दोनों बदमाशों ने दो दिन पहले रात में रात में नगर के सुमन विहार में जैन डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर से घूमने के दौरान कीमती मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल लूटने में प्रयुक्त बाइक व एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया है। घायल आरोपी के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें