उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी वकील की ड्रेस में आए थे। वहीं, फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। वहीं, हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
बता दें कि लखनऊ कोर्ट में मारे गए कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का पश्चिमी यूपी के अंदर ऐसा खौफ था कि लोग उसके नाम से ही कांपते थे। जीवा ने 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखा था।