फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए 16 मार्च से शुरू होगी गंगाजल यात्रा : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिवसीय गंगाजल यात्रा 30 मार्च को दिल्ली पहुंचेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि इस बार आरक्षण लेकर ही रहेंगे। आरक्षण की मांग को लेकर 15 दिवसीय गंगाजल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 16 मार्च को हरिद्वार से निकाली जाएगी।
शुक्रवार को रामकृष्ण पुरम कॉलोनी के वाईपीएस पब्लिक स्कूल में महर्षि कश्यप शिक्षा समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुधाकर कश्यप ने कहा कि अब तक किसी भी सरकार ने कश्यप समाज का कोई भला नहीं किया है। उनको सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। समाज के लोग पिछले कई वर्षों से आरक्षण की मांग करते चले आ रहे हैं। अब कश्यप समाज आरक्षण लेकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गंगाजल यात्रा 30 मार्च को दिल्ली में जंतर मंतर पर पहुंचेगी और यहां जनसभा कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बाबूराम कश्यप, सपा नेता गोल्डी अहलावत ने भी अपने विचार रखें। आयोजक बसपा नेता ब्रह्मदत्त कश्यप और ओम दत्त कश्यप रहे। इस दौरान कार्यक्रम में ब्रह्मपाल कश्यप, अशोक कश्यप, डॉक्टर प्रदीप कश्यप, सतेंद्र कुमार कश्यप, प्रमोद कश्यप, रतन कश्यप, कालू नेता, भोपाल सिंह कश्यप, इलम सिंह गुर्जर, महक सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें