फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल गंगा मेले में आधी-अधूरी पड़ी हैं तैयारियां, डीएम हुए नाराज

Sun, 29 Oct 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेलास्थल का निरीक्षण करते डीएम जीएस प्रियदर्शी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना की पौराणिक तीर्थ शुक्रताल में कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने आए डीएम गौरीशंकर प्रियदर्शी ने सफाई और शौचालय निर्माण में कोताही बरते जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मेला ग्राउंड और गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। शुक्रताल में 31 अक्तूबर से गंगा स्नान मेले का शुभारंभ होगा। मुख्य स्नान चार नवंबर को होना है।  
विज्ञापन

भागवत जन्मभूमि शुक्रताल में कार्तिक गंगा स्नान मेला जिला पंचायत के निर्देशन में हर साल लगाया जाता है।

शनिवार को डीएम जीसी प्रियदर्शी ने गंगा स्नान मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। धार्मिक नगरी स्थित जिला पंचायत के गेस्ट हाउस पहुंचे डीएम ने जिला पंचायत अधिकारियों से मेले की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पांच दिन के गंगा मेले में सरकारी विभागों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वन, सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा गंगाघाट पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी के घाटों से बचाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने के 

भी निर्देश दिए। गंगा स्नान में बोट में पुलिस के जवानों की तैनाती और गोताखोरों की व्यवस्था रखने के लिए कहा, ताकि डूबने की घटना न हो पाए। गहरे घाटों पर बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग के कार्यों को तत्काल पूरा करने के साथ ही डीएम ने सफाई व्यवस्था और शौचालयों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। बैठक के बाद डीएम स्वयं गंगा क्षेत्र में गए। उन्होंने श्रद्धालुओँ के पंडाल लगाए जाने, पेयजल व्यवस्था, बिजली आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान गंगा घाट पर साफ-सफाई में कमी और शौचालयों के अधूरे निर्माण को देख जिला पंचायत के अभियंता से नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि जिन नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की ड्यूटी शुक्रताल में लगाई जाएगी, वह ड्रेस में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारियों को एंबुलेंस और जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध रखने के लिए कहा गया। इस दौरान एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान, बीडीओ ब्रह्मपाल सिंह, भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह, शुक्रताल प्रधान सुशील शर्मा, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। 

भाजपाइयों ने जताया विरोध 
मोरना। शुक्रताल में गंगाघाट पर जेसीबी मशीनों से चल रही सफाई व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही को देखकर भाजपाइयों ने विरोध जताया। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा सेतु के आसपास पानी में फैली गंदगी जलकुंभी को नहीं हटाया गया है। भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर गंगा सफाई में जुटे जिला पंचायत, सिंचाई विभाग और नमामि गंगे योजना से जुड़े अभियंताओं को दो घंटे में घाट साफ करने की चेतावनी दी। इस दौरान महकार सिंह, हरपाल सिंह महार, प्रवीण चौधरी, प्रदीप, महेश शर्मा, संदीप आर्य, राजीव, राजवीर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें