फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा समिति के सदस्यों ने घाट पर हो रहे निर्माण कार्य को रोका      

Sun, 26 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गंगा समिति सदस्यों द्वारा रोका गया निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना में सिंचाई विभाग द्वारा गंगा किनारे घाट व मंदिर के निर्माण के लिए किए जा रहे कार्य को अवैध बताते हुए भाजपा नेता व गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने हंगामा कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। गुस्साए लोगों ने ठेकेदार तथा अवर अभियंता को बंधक बनाकर मौके पर डीएम को बुलाने की मांग की।      
विज्ञापन


शुक्रताल गंगा घाट पर सिंचाई विभाग द्वारा घाट को पक्का करने व वस्त्र परिवर्तन शाला बनाने के लिए भूमि में भराव कराने का कार्य चल रहा है। इसी स्थान पर कल्याणी मंदिर का शिलान्यास सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने 14 सितंबर 2015 को किया था। गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिंचाई विभाग सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर गंगा किनारे की करोड़ों की संपत्ति को पूर्व सपा मंत्री के इशारे पर नीलम शर्मा को दिया जा रहा है।

रविवार को गंगा समिति के अध्यक्ष सतीश गोयल ने पंचायत कर भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल को बुलवा लिया। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया तथा ठेकेदार विकास कुमार यादव व जेई एस कुमार को बंधक बना लिया। डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। वीरपाल निर्वाल ने बताया कि भाजपा सरकार सपा सरकार में कराए गए गलत कार्यों की पोल जनता के समक्ष खोलेगी। गंगा किनारे चल रहा निर्माण पूर्ण रूप से अवैध है।
विज्ञापन


प्रेमशंकर मिश्रा, आचार्य इंद्रपाल, डॉ. महकार सिंह, विनोद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, बाबा हरवीर सिंह, जंगेश कपूर, मनोज शर्मा, मास्टर प्रदीप शर्मा, अनिल कंसल आदि उपस्थित रहे। सिंचाई विभाग के अधिकारी व ठेकेदार ने बताया कि निर्माण कार्य अधिकारियों की देखरेख में वर्षों से चल रहा है, जो कि पूर्ण रूप से वैध है। शुक्रताल के सुंदरीकरण में निर्माण की अहम भूमिका रहेगी। घाटों का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें