गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।
नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया, योगेश खारी, सरोज राजपूत, सुरेश शर्मा, धर्म सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे। उधर, बिद्दीवाड़ा में हुए कार्यक्रम में लाल सिंह वर्मा, हकीम जफर महमूद, ब्रजभूषण शर्मा, दिलशाद, राजकुमार, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महापुरुषों के सम्मान में छात्रों ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी, डा. भीमराव अंबेडकर और सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया।