फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: पाकिस्तानी पंडित के किरदार में इस सीन ने मचाया गदर, खूब हो रही शैलेंद्र की सराहना, यूपी से है नाता

Fri, 25 Aug 2023 12:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Gadar 2 : मुजफ्फरनगर के शैलेंद्र गौड़ ने फिल्म गदर-2 में पाकिस्तानी पंडित का किरदार निभाकर गदर मचा दिया है। शैलेंद्र गौड़ की खूब सराहना हो रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और सांसद सनी देओल की गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कलाकारों को सराहना मिल रही है। मुजफ्फरनगर के बेटे शैलेंद्र गौड़ ने भी फिल्म में पाकिस्तानी पंडित का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी है।

विज्ञापन


गांधी कॉलोनी के रहने वाले शैलेंद्र गौड़ बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं। गदर-2 में उन्हें पाकिस्तानी पंडित का किरदार निभाने का मौका मिला। फिल्म का पहला सीन  मनीष वाधवा और शैलेंद्र गौड़ के बीच फिल्माया गया, जिस पर उन्हें खूब सराहना मिल रही है। छोटी भूमिका के बावजूद उनके काम और डायलॉग को खूब सराहा गया। निर्देशक अनिल शर्मा ने उनके काम की सराहना करते हुए कहा कि कथानक उनकी भूमिका से ही शुरू होता है।

फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वीर सावरकार से मिली पहचान
अभिनेता शैलेंद्र गौड को फिल्म वीर सावरकार में लीड भूमिका निभाकर पहचान मिली। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके काम की सराहना की थी। यह फिल्म महाराष्ट्र में सिल्वर जुबली रही। इसके बाद शैलेंद्र के कदम मुंबई में जम गए।

इस बार बनेंगे अटल बिहारी वाजपेयी
बालीवुड की चर्चित फिल्म शबनम मौसी बना चुके योगेश भारद्वाज की आने वाली चर्चित फिल्म 6-9-5 में शैलेंद्र गौड़ स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने की संभावना है। अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इस तरह पहुंच गए मुंबई
गांधी कॉलोनी निवासी अभिनेता ने बताया कि एसडी इंटर और डिग्री कॉलेज से पढ़ाई की। हिंदी डायरी में पीएचडी  की। अभियन में दिल्ली से स्नातक किया और इसके बाद मुंबई चले गए। पिछले करीब 23 साल से वह मुंबई में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन
विज्ञापन

इस काम को मिल चुकी सराहना
अभिनेता ने वीर सावरकर, सरगना, हेमा मालिनी के साथ एक रानी ऐसी भी, डिंपल कपाडिय़ा के साथ ए थर्सडे भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें