जानसठ में लूट के शिकार पीड़ित सराफ से बातचीत करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष व व्यापारी।
- फोटो : KHATAULI
लूट का खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष
जानसठ। कस्बे में चार दिन पूर्व ज्वैलरी शॉप में हुई लूट का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। व्यापार मंडल ने वारदात का खुलासा नहीं करने पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
कस्बे के ज्वैलर्स बबलू सैनी से चार दिन पूर्व हुई लूट का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कांबोज, रितुराज गुर्जर एवं व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित दुकानदार बबलू सैनी से मिला और उसे हर संभव सहायता देने तथा घटना का खुलासा करवाने का भरोसा दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि पुलिस ने बृहस्पतिवार तक घटना का खुलासा नहीं किया तो शुक्रवार को व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना भी कुछ व्यापारियों के साथ सीओ शकील अहमद से मिले तथा लूट का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सीओ ने व्यापारियों को शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।