फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर दर्ज करने को परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे की रहने वाली किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर कर ले गया। पुलिस एक सप्ताह बाद भी किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने भी पीड़ित पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के बजाए एनसीआर दर्ज कर दी। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से पीड़ित परिजनों में रोष व्याप्त है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने 16 फरवरी को पुलिस को तहरीर दी थी कि 15 फरवरी को थाना खतौली के गांव निवासी आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री का घर से ही अपहरण कर ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाए मामला एनसीआर में दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं एक सप्ताह बीतने के बाद ही पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। आरोपी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस के द्वारा मामला एनसीआर में दर्ज करने को लेकर पीड़ित परिजनों में रोष व्याप्त है।
पीड़ित परिजनों ने किशोरी की बरामदगी की मांग तथा पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में दो दिन बाद जिला मुख्यालय पर एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें