फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एक दिन में 50 लोगों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक दिन में 50 शवों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में मौत का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शहर के श्मशान घाटों में 40 लोगों का अंतिम संस्कार हुआ, 10 लोगों को कब्रिस्तानों में सुपुर्द ए खाक किया गया। इनमें सात लोगों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल में किया गया।
विज्ञापन

नई मंडी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि रविवार को 16 लोगों का अंतिम संस्कार हुआ। इनमें चार कोरोना से संक्रमित थे, जिनका कोरोना प्रोटोकॉल में अंतिम संस्कार किया गया। नदी घाट श्मशान समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि नदीघाट पर 15 का अंतिम संस्कार हुआ, इनमें एक का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ। जनकपुरी श्मशान घाट समिति अध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने बताया कि रविवार को नौ शवों का अंतिम संस्कार हुआ, इनमें एक कोरोना का था। इसी तरह शहर के खालापार स्थित कब्रिस्तान में छह और सरवट में चार को सुपुर्देखाक किया गया। इनमें एक कोरोना से संक्रमित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें