फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल का डाटा कराया जा रहा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल का डाटा कराया जा रहा तैयार
विज्ञापन

खतौली। तहसील स्तर पर अंत्येष्टि स्थलों का डाटा तैयार करने के निर्देश एसडीएम ने अधीनस्थों को दिए हैं। एसडीएम ने अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, ग्राम पंचायत पलड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल में लापरवाही उजागर हो रही है। चार साल पहले बने इस अंत्येष्टि स्थल में दरारें दिखाई देने लगी है। अंत्येष्टि स्थल में आई दरार की शिकायत की गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत स्तर से लगभग चार साल पहले गांव पलड़ी में बने अंत्येष्टि स्थल में दरार पड़ी हुई है। राज्य वित्त आयोग के तहत जिला पंचायत से वर्ष 2017-2018 में इसका निर्माण किया गया था। इस बारे में ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कहा कि वह पूरे तहसील में बने अंत्येष्टि स्थलों का सर्वे करा रहे हैं। यदि कहीं कोई परेशानी है, तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें