इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चैप्टर का होली मिलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चैप्टर ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। दिल्ली और हरिद्वार से आए कलाकारों ने भरपूर मनोरंजन किया।
मेरठ रोड स्थित रिसोर्ट में कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर, सचिव मनीष भाटिया, कुश पुरी, अनुज स्वरूप बंसल, पवन गोयल, सुशील अग्रवाल, सुधीर गोयल, अरविंद मित्तल, रविंद्र कुमार सिंघल ने किया। आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने वाले आईआईए सदस्यों पंकज अग्रवाल, नीरज केडिया, कुश पूरी, रविंद्र सिंघल व दिनेश गर्ग को सम्मानित किया गया।
समयबद्धता पुरस्कार में तनिष्क शोरूम के मलिक अभिषेक तायल, अतुल अग्रवाल, सुुधीर चंद्र गोयल रहे। चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर, सीमा भटनागर व सचिव मनीष भाटिया, रमा भाटिया ने शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। संयोजक सुशील अग्रवाल, संचालन आईआईए सचिव मनीष भाटिया ने किया।
कार्यक्रम में अमित गर्ग, नवीन अग्रवाल, शिशिर संगल, कपिल मित्तल, अमित जैन, संजीव मित्तल, सुधीर गोयल, पवन कुमार गोयल, पंकज जैन, उमेश गोयल, आकाश बंसल, अश्वनी मित्तल, शमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।