फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाम अंकित पुस्तिकाएं लेकर अयोध्या कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनाम अंकित पुस्तिकाएं लेकर अयोध्या कूच
विज्ञापन

जानसठ। सामाजिक संस्था ज्ञानेश्वर सेवादल का नौ सदस्यीय दल चेयरमैन के नेतृत्व में 11 करोड़ राम नाम लिखी पुस्तिका लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यह रामनाम अंकित पुस्तिकाएं अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के गर्भगृह में रखी जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानेश्वर सेवा दल के सचिव दीपेश गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच माह से सेवा दल द्वारा राम नाम लिखवाने का कार्य धर्म प्रेमियों से कराया जा रहा था। दस हजार पुस्तिकाओं में श्रद्धालुओं द्वारा राम नाम को लिखा गया है। जबकि एक पुस्तिका में ग्यारह हजार राम नाम लिखे गए हैं। जिसमें कुल करीब एक करोड़ राम नाम अंकित हैं। सेवादल ने श्रद्धालुओं से यह पुस्तिका लिखवाकर एकत्र कर उन्हें अयोध्या भेजने का प्रयास शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में नौ सदस्यीय दल राम नाम पुस्तिका को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान सेवा दल के अध्यक्ष रेशु गोयल, पंडित पंकज भारद्वाज, अंकित सिंगल, अरविंद पाराशर, अश्वनी अग्रवाल, निशांत कांबोज, गौरव बाटला, बबलू सैनी, सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें