फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल समझकर जहर खा गए 40 मासूम

Sat, 05 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे सहावली के जंगल में जहरीले फल जेट्रोफा की फली खाने से 44 बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चे जंगल में खेलने गए थे। बच्चों को उल्टी और चक्कर आने पर गांव में अफरातफरी मच गई। बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चार बच्चों को मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर डीएम और एसएसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली में तीन से 12 साल के बच्चे एकत्र होकर एटूजेड कॉलोनी के समीप खेतों पर खेलने गए थे। इस दौरान सभी बच्चे वहां पर खड़े जेट्रोफा के पेड़ों पर चले गए। अंजान बच्चों ने जेट्रोफा पर लगे फल को खा लिया। एक ने स्वादिष्ट बताया तो सभी बच्चे फल खाने के लिए टूट पड़े। कुछ ही देर बाद एक-एक करके बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।

उल्टी और चक्कर आने लगे। आसपास के लोगों ने देखकर गांव के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। बेहोश होते बच्चों की तादाद बढ़ती हुई देखकर हाथ-पांव फूल गए। गांव में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ी संख्या में बच्चों की हालत बिगड़ने की खबर पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालत गंभीर होने पर चार बच्चों को मेरठ रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने अफसरों को मासूमों को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


डीएम निखिलचंद्र शुक्ला, एसएसपी केबी सिंह, एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार, सीएमओ समेत आला अफसर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर बच्चों का हालचाल पूछा। गांव के ही परविंदर धीमान ने बताया कि जहरीले फलों के पेड़ गांव के आसपास काफी तादाद में हैं। बच्चों ने इन्हें फल समझकर खा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें