फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटियर मेल के इंजन से उठीं आग की लपटें

Wed, 16 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में फ्रंटियर मेल (गोल्डन टेंपल) को इंजन में अचानक आग की लपटें उठने पर मंगलवार तड़के  जड़ौदा नारा स्टेशन पर रोक दिया गया। धुएं के गुबार से दहशतजदा मुसाफिरों में भगदड़ मच गई। घटना से महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। रेलवे अधिकारियों की टीम ने जांच-पड़ताल की। दूसरा इंजन जोड़कर करीब दो घंटे बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल (12904) मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे मुजफ्फरनगर होते हुए जडौदा नारा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी। इस दौरान अचानक आई तकनीकी खामी से इंजन में आग की लपटें उठने लगी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। नॉन स्टॉपेज पर गाड़ी रुकने और इंजन में आग की लपटें देख यात्रियों में भगदड़  मच गई और सभी ट्रेन से उतरने लगे।

अफरा-तफरी के बीच काफी यात्री गिरकर चोटिल भी हुए। खचाखच भरी ट्रेन पलभर में खाली हो गई। चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर चमन लाल सैनी ने मुख्यालय को हादसे की जानकारी दी। स्टेशन पर पहुंचने वाली अन्य ट्रेनों को रोकने का निर्देश दिया गया। मेरठ की तरफ से आई अंबाला पैसेंजर खतौली के पास रोक दी गई। सहारनपुर की तरफ से पहुंचने वाली सहारनपुर-पैसेंजर और डीएमयू को नगर के स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग को बुझाया। मुख्यालय से आई रेलवे अफसरों की टीम ने इंजन की जांच पड़ताल की। दूसरा इंजन मंगाकर जोड़ा गया। करीब 7 बजकर 23 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें