फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी भाकियू

विज्ञापन
एसई दफ्तर पर दिए जा रहे भाकियू के धरने में पहुंच डीसीओ आरडी द्विवेदी किसानों से वार्ता करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कल से धरना देगी भाकियू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी और बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से त्रस्त भाकियू ने सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने का एलान कर दिया। कल से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन होगा। चौथे दिन भी अधिकारियों और भाकियू नेताओं के बीच हुई वार्ता विफल हो गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के हक के लिए सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संगठन गन्ना मूल्य बढ़ाने और बकाया का भुगतान करने की मांग को लेकर सोमवार को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगा। यहां सोमवार तक भुगतान नहीं हुआ तो सोमवार को कलक्ट्रेट में बड़ा आंदोलन होगा। इसके लिए खुद प्रशासन जिम्मेदार होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ना भुगतान होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर पहुंचे डीसीओ आरडी द्विवेदी ने कहा कि किसानों का समस्त भुगतान 15 दिन में हो जाएगा। इस पर किसान नहीं माने। धरने पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने भी भाकियू नेताओं से धरना समाप्त करने का प्रस्ताव रखा। भाकियू ने कहा कि जब तक उनकी शर्तें नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा। धरने को प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, श्यामवीर सिंह बालियान, मंडल महासचिव राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, अशोक कुमार, मांगेराम त्यागी बुलंदशहर, दिनेश खेड़ा हापुड़ , चांदवीर सिंह, कपिल सोम, मोहित बालियान, देव अहलावत, कुशलवीर, संजीव पंवार, महकार सिंह, मोनू ठाकुर, सतेंद्र पुंडीर, योगेश शर्मा, मानसिंह, राजसिंह आर्य, सतेंद्र फौजी, अंकित राठी, नवीन राठी, मनीष प्रधान, सतेंद्र रसूलपुर, बिजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, पीयूष पंवार, धन सिंह काकड़ा, राजपाल सिंह, विपिन बालियान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें