फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से लेकर शहर तक अभेद्य सुरक्षा, शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट      

Sat, 15 Jul 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गंतव्य की ओर बढ़ते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के साथ प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एनएच-58 से लेकर शहर, संपर्क मार्गों पर अभेद्य किलेबंदी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आला अफसरों ने खुद कमान संभाल ली है। सड़कों पर भोले बाबा के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया है। 
विज्ञापन


21 जुलाई को भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। इसको लेकर हरकी पैड़ी से गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शहर में एक तरह से रुड़की रोड शिवभक्तों के हवाले कर दिया गया है। आम लोगों को यहां से गुजरने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही एनएच-58 को भी वन-वे रखा गया है। नेशनल हाईवे वन-वे कर शिवभक्तों को निकाला जा रहा है। हाईवे से लेकर शहर, बझेड़ी फाटक, बाईपास, रामपुर तिराहा, शिवचौक, वहलना चौक, मदनी चौक के साथ करीब दो दर्जन से अधिक प्वाइंट बनाकर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए किलेबंदी की गई है।

पुलिस के साथ आरएएफ के जवानों के कंधों पर शिवभक्तों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। हाइवे पर भैंसी, नावला कट, भंगेला चेक पोस्ट, मंसूरपुर, बेगराजपुर के साथ अनेक स्थानों पर जवानों को तैनात रखा गया है। इसके अलावा आला अफसर भी कमान संभाल कर पल-पल स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।        
विज्ञापन


गर्मी मिटाने को मौज-मस्ती      
मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। ऐसे में शिवभक्तों को गर्मी और प्यास ने बेहाल कर दिया। बझेड़ी फाटक के निकट भोलों ने खेतों में चल रही ट्यूबवेल पर नहा कर गर्मी से निजात पाई।       
  
परिक्रमा के साथ भोले का जयघोष      
शहर से गुजरने वाले कांवड़िये शिवमूर्ति की परिक्रमा कर गुजर रहे हैं। परिक्रमा के दौरान भोलेनाथ के जयघोष से माहौल चारों ओर शिवमय हो गया है। बच्चों से लेकर बुजुुर्ग कांवड़िये तक शिव की परिक्रमा कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया      
खतौली। डीआईजी केएस इमैन्युअल और एसएसपी अनंत देव ने कांवड़ यात्रा को लेकर गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। डीआईजी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस बार एक हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह से सर्तक है। शुक्रवार को डीआईजी अपने साथ एसएसपी को लेकर खतौली में पहुंचे। डीआईजी ने गंगनहर पर स्नानघाट का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस को स्नानघाट पर कांवड़ियों के स्नान करते समय उन पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। ताकि स्नान करते समय किसी कांवड़िये के साथ अनहोनी न हो जाए। इसके बाद डीआईजी ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर इंस्पेक्टर पीपी सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पीपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें