फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.15 लाख के लिए कर दिया दोस्ती का भी कत्ल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के गांव तिसंग के राजमिस्त्री राहुल की हत्या करने वाले दो हत्यारोपी पुल? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
1.15 लाख के लिए कर दिया दोस्ती का भी कत्ल
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तिसंग निवासी राहुल दोस्ती में दगाबाजी का शिकार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी राहुल और सौरभ बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और अच्छे दोस्त थे। सीओ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में सौरभ ने ही राहुल की पत्नी के फैक्टरी मालिक राजकमल के साथ संबंधों का खुलासा किया। इस संबंध में दोस्त को जानकारी न देकर उल्टे महज 1.15 लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी ले डाली। इनमें से राजकमल ने सौरभ को 15 हजार रुपये तत्काल दे दिए, जबकि शेष एक लाख रुपये हत्या के बाद दिए जाने की बात तय हुई। इसके बाद सौरभ ने हत्या में ममेरे भाई खतौली के गांव कैलावड़ा निवासी अंकित को भी साजिश में शामिल कर लिया। इसके बाद रविवार सुबह राहुल को घर से बुलाकर दोनों उसी की बाइक से जानसठ पहुंचे, जहां आरोपियों ने उसे जमकर शराब पिलाई। पूरे दिन शराब पिलाने के बाद नशे में धुत कर राहुल को रात में दोनों गांव राजपुर कलां ले गए, जहां चाकू व सुए से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बेटे के ऑपरेशन के लिए दस दिन से दिल्ली में है पत्नी
जानसठ। गांव तिसंग निवासी राहुल की शादी करीब 15 साल पूर्व हुई थी। तीन बच्चे हैं। एक बच्चे की आंख में पिछले कुछ समय से परेशानी आ रही थी, जिसका दिल्ली के हॉस्पिटल में ऑपरेशन होना है। इसी के चलते महिला बेटे को साथ लेकर पिछले दस दिन से दिल्ली में ही रह रही है। वह बेटे की आंख का उपचार करा रही है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी के भी घटना में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद इस तरह के सुराग मिलते हैं तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें