मौसम में बार-बार हो रहा परिवर्तन
मुजफ्फरनगर। जून में आकाश में बादल, बारिश और मौसम में परिवर्तन से लोग परेशान है। जून में जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान रहते हैं, वहीं इस बार पारा लगातार ऊपर और नीचे जा रहा है। बृहस्पतिवार को गर्मी तो रही, लेकिन दिन भर आकाश में बादल छाए रहे और कई बार बारिश के हालात बने।
आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में मौसम गर्म तो रहा, लेकिन पारा इतना अधिक नहीं बढ़ा। आम आदमी को तेज हवाओं से राहत मिली रही। आकाश में बादल छाए रहने से कई बार बारिश के हालात बनते दिखाई दिए। बीते सप्ताह जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुुंच गया था, वहीं इस समय 35 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। मौसम में लगातार परिवर्तन की स्थिति बनी है। लोगों का कहना है कि जून में ऐसा पहली बार होता दिखाई दे रहा है।