फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के श्रवण से कष्टों से मुक्ति: ओमानंद

विज्ञापन
हनुमान मंदिर में कथावाचक को सम्मानित करते स्वामी ओमानंद । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भागवत कथा के श्रवण से कष्टों से मुक्ति: ओमानंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से हमारे जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। हमें सच्चे मन से भागवत का श्रवण करना चाहिए।
विज्ञापन

शिवचौक के निकट स्थित हनुमान मंदिर में चल रही भागवत कथा में भक्तों को आशीर्वाद देने पहुंचे स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भागवत की जन्म स्थली शुकतीर्थ है। यह हमारा सौभाग्य है कि देश और दुनिया के लोग यहां भागवत कथा सुनने के लिए आते हैं। राजा परीक्षित जब संकट में थे तो उन्होंने ऋषियों से भागवत कथा सुनी और मोक्ष को प्राप्त किया। भागवत कथा मोक्षदायिनी है। इससे पूर्व, आयोजकों ने स्वामी ओमानंद महाराज का सम्मान किया। इस अवसर पर भागवत कथा कर रहे ललितांबा पीठाधीश्वर आचार्य जयराम महाराज ने कहा कि भगवान की कृपा से प्राणी मात्र का उद्घार होता है। कृपालु प्रभु यह नहीं देखते कि इनमें कौन से गुण, पद, योग्यता हैं, वे तो भक्तिमात्र से संतुष्ट होकर अपनी कृपा बरसातेे हैं। इस दौरान प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, विजेंद्र शर्मा, सतीश तायल, अशोक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा, दीपक शर्मा, सुधीर यादव, प्रमोद गोयल, मुकेश सोम, कुलदीप शर्मा, संयम बंसल, राजीव गर्ग, राजीव चौधरी, दिव्य प्रताप सोलंकी, विवेक वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें